बांका, मई 11 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में सोमवार को सीडीपीओ रजनी कुमारी की अध्यक्षता में सभी सेक्टर की आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रों के नियमित संचालन तथा पोषण ट्रैकर ऐप की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सीडीपीओ ने कार्य में पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सेविकाएं अपने-अपने केंद्रों का संचालन नियमित और सुचारू रूप से सुनिश्चित करें, ताकि लाभुकों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आवेदन पत्रों को बाल विकास परियोजना कार्यालय में समय पर जमा करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- काम न करने वाली कार...