भागलपुर, जून 12 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभाकक्ष में सेविकाओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सीडीपीओ करेंगी। इसमें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों को मिलने वाली पोषण सुविधाओं, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा होगी। सीडीपीओ सेविकाओं को विभागीय निर्देशों की जानकारी देंगी और कार्यों में सुधार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य योजनाओं को धरातल पर बेहतर तरीके से लागू करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लाभुकों को समय पर सरकारी सुविधाएं मिल सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...