सराईकेला, मई 17 -- खरसावां। कुचाई प्रखंड सभागार में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सेविकाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न आंगनबाडी केंद्रों की सेविकाओं ने भाग लिया। शिविर में प्रशिक्षक सोना सिंह ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज निर्माण की दिशा में सामुदायिक सहभागिता जरूरी है। सभी बच्चों में कम से कम पांच साल तक विकास करने की क्षमता एक जैसी होती है। अगर एक बच्चा कुपोषित है, इसका मतलब है कि उसका शरीर और मानसिक विकास कम हुआ है। प्रशिक्षक सिंह ने कहा कि कुपोषित बच्चे रोग से लड़ नहीं पाते हैं, बार-बार वे बीमार पड़ जाते हैं। इससे उनके जान पर खतरा भी बढ़ जाता है। इस दौरान प्रशिक्षक सोना सिंह, सोनु कुमार, मेरी मेकदुदुला ने सेविकाओं को अति गंभीर कुपोषित बच...