पूर्णिया, नवम्बर 3 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया में आगामी 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए एवं जिलाधिकारी अंशुल कुमार के कड़े निर्देश पर लगातार पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। स्वीप गतिविधियां अंतिम चरण में हैं, जिसका उद्देश्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना और मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान में आंगनवाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं सक्रिय रूप से शामिल हैं। इन सभी ने केवल स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली है, बल्कि विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण मतदाताओं को भी जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका में स्वीप गतिविधियों के तहत प्रतिदिन आ...