सेवा ही संकल्प' अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर
संभल, अक्टूबर 7 -- विकासखंड संभल में मंगलवार को सेवा ही संकल्प है अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए जनहित और स्वच्छता से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों से संबंधित सामग्री का वितरण भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी बढ़ाकर विकास और स्वच्छता कार्यों को गति देना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, जिला मंत्री योगेंद्र त्यागी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.