घाटशिला, जून 9 -- धालभूमगढ़। सामाजिक संस्था सेवा ही धर्म के संस्थापक नौशाद अहमद ने बताया आगामी 10 जून 2026 को जोगीसोल पंचायत के ग्राम वासियों के साथ मिलकर सेवा ही धर्म सामाजिक संस्था के सहयोग से विशिष्ट डॉक्टरों की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा ग्रामीण अंचलों में घर-घर घूम कर रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ आगामी 10 जून को रक्तदान के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यकर्ता रक्तदाताओं को रक्तदान से होने वाले लाभ एवं ना देने से होने वाले क्षति के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए मोटिवेशन दे रहे हैं। रक्तदान शिवर का आयोजन उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोगीशोल में किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...