मुंगेर, अक्टूबर 5 -- असरगंज, निज संवाददाता। श्री नागा निरंकारी पथिक आश्रम में शनिवार को स्वामी सुबोधानंद जी महाराज का 65वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सत्संग एवं भजन के कार्यक्रम हुए। सत्संग में विभिन्न वक्ताओं ने स्वामी सुबोधानंद जी महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके आध्यात्मिक संदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। स्वामी सुबोधानंद जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन की सार्थकता साधना, भजन और सेवा के माध्यम से चित्त को शुद्ध कर परमात्मा का साक्षात्कार करने में है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति में सद्गुरु की कृपा का महत्वपूर्ण योगदान है। गुरु की कृपा के बिना भवसागर को पार करना कठिन है। स...