बिजनौर, मई 2 -- बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर विशाल धरना आयोजित किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष गय्यूर आसिफ अध्यक्षता तथा जिला मंत्री विनोद कुमार के संचालन सैकड़ों शिक्षकों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा निदेशक एवं शिक्षा सचिव से समस्त समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। शनिवार को जिला मंत्री विनोद कुमार ने धरने पर बताया कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से संबंधित धारा 18 तथा धारा 12 की बहाली, पुरानी पेंशन की बहाली, व्यवसायिक शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग, वंचित शिक्षकों का विनियमितीकरण, तथा 22 मार्च 2016 की राजग्या से विनियमित किए गए शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने संबंधी विभिन्न मांगों...