देहरादून, जुलाई 6 -- देहरादून। सेवा, सुशासन और समर्पण सप्ताह के तहत सोमवार को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) सभागार में विकास परियोजनाओं की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में सड़क, रेल, रोपवे, हवाई संपर्क, शहरी विकास, आवास और पर्यटन से जुड़ी प्रमुख परियोजनियों की जानकारी दी गई। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य सरकार के विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाना है। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि जनभागीदारी से विकास योजनाओं को और मजबूती मिलेगी। - यह भी पढ़ें- एमडीडीए उपाध्यक्ष ने पौधरोपण कर हरित दून का दिया संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...