संभल, जुलाई 8 -- विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल की नगर इकाई की बैठक बुधवार को बहजोई में आयोजित हुई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री गौरव प्रताप ने आगामी सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान निशुल्क मेडिकल कैंप, मठ-मंदिरों की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था में सहयोग तथा वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। इस दौरान जिला संगठन मंत्री मोहित कुमार, जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, जिला मंत्री वेदप्रकाश शर्मा, जिला सह मंत्री ख्याली राम शास्त्री, जिला संयोजक विजेन्द्र शर्मा, नगर संयोजक उमंग शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rampur News: सेवा सप्ताह के तहत बजरंग दल ने लगाए 100 से अधिक पौधे यह भी पढ़ें- Lucknow News: विश्व हिंदू परिषद न...