हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। दमकल विभाग ने अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय देहरादून के आदेश पर सोमवार शाम हल्द्वानी में जागरुकता रैली निकाली। सीएफओ गौरव किरार के निर्देश पर एफएसओ मिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान के दृष्टिगत रैली निकाली गई। जिसके अन्तर्गत जनता से सुरक्षित, जागरूक एवं सतर्क रहने की अपील की। रैली फायर स्टेशन हल्द्वानी से निकल कर रोडवेज बस स्टैंड होते हुए तिकोनिया चौराहे से होते हुए वापस फायर स्टेशन पर समाप्त हुई। यहां एलएफएम अनुज शर्मा, डीपीआर पुष्कर सिंह नेगी, एफएम सूरज बिष्ट, चालक जगत दानू, सुरेन्द्र सिंह नबियाल, जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...