सेवा सप्ताह:: विहिप बजरंग दल ने किया पौधारोपण
आगरा, जुलाई 7 -- बजरंग दल की ओर से चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को कासगंज नगर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। विहिप बजरंग दल ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि सेवा सप्ताह के माध्यम से संगठन समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण दोनों को प्राथमिकता दे रहा है। पौधारोपण के बाद सभी पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं ने ली। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें बचाने की अपील की। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद साहू, बजरंग दल जिला संयोजक गोविंद महेरे, नगर संयोजक सत्येंद्र सिंह, नगर सहसंयोजक विशु वार्ष्णेय, नगर विद्यार्थी प्रमुख अमन कुलश्रेष्ठ, आशुतोष चौहान, प्रखंड संयोजक रिंकू सहित काफी संख्या में विहिप, बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.