कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। कचहरी स्थित सेनानी सेवा सदन में श्री चंद्रशेखर आजाद की 94 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पुष्प माला अर्पित कर प्रतिमा को नमन किया। इसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार दीक्षित ने की। महामंत्री पवन मिश्रा समेत अन्य वक्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर दिलीप वर्मा, राजेश बाजपेई, अनिल शुक्ला, बृजेश सैनी, अनुज बिहरी, राजेश शुक्ला, अनिल त्रिपाठी, अंकित गुप्ता, अनिल शुक्ला और बीना शुक्ला आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...