जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- जुगसलाई राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में सोमवार को लेप्रोस्कोपिक एवं एंडो-यूरोलॉजी विभाग शुरू हो गया है। अब सर्जन डॉ. संजय कुमार के मार्गदर्शन में मरीजों का सुरक्षित और सस्ता ऑपरेशन हो सकेगा। इस विभाग में गॉल ब्लैडर, अपेंडिक्स, हर्निया और स्टोन जैसे ऑपरेशन लेप्रोस्कोपिक तकनीक से किए जाएंगे। इससे मरीजों को अस्पताल में कम समय रहना पड़ेगा और वे जल्दी स्वस्थ हो सकेंगे। इस पहल से जुगसलाई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों मरीजों को इलाज के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल अध्यक्ष दिलीप गोयल, महासचिव सीए जगदीश खंडेलवाल, सत्यानारायण अग्रवाल और मनीष केडिया ने बताया कि विधायक ने लेप्रोस्कोपिक एवं एंडो-यूरोलॉजी मशीन का उद्घाटन किया। महासचिव सीए जगदीश खंडेलवाल ने कहा कि अस्पताल में डायलिसिस, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, ...