रुद्रपुर, मार्च 2 -- सितारगंज, संवाददाता। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय समन्वयक गजेंद्र सिंह संधू ने सेवा संस्कार क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हल्द्वानी, रुद्रपुर, खटीमा, काशीपुर, रामनगर और काठगोदाम शाखाओं को सम्मानित किया। सोमवार को सितारगंज बाईपास स्थित एक रिसॉर्ट में कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय समन्वयक संधू, संयुक्त मंत्री नरेश अरोड़ा, प्रांतीय संरक्षक भगवान सहाय और प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. विनय खुल्लर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में रुद्रपुर, रामनगर, खटीमा, टनकपुर, काशीपुर, हल्द्वानी और काठगोदाम सहित करीब 15 शाखाओं के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी शाखाओं के सचिवों ने अपनी-अपनी शाखाओं में किए गए सेवा संस्कार सहयोग के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। राष्ट्रीय समन्वयक गजेंद्र सिंह संधू ने लोगों को समाज एवं देश के प्रग...