सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में आमजनों की सुनी गई समस्याएं
मधुबनी, अप्रैल 10 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कक्ष में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने आमजनों से सम्मानपूर्वक संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने एक-एक कर सभी आवेदनों को सुना और उनके निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।इसी क्रम में बाबूबरही थाना क्षेत्र के बरुआर निवासी नवीन कुमार भगत ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं मोहम्मदपुर पंचायत के देपुरा निवासी विनय कांत मिश्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.