आरा, फरवरी 12 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर स्थित सभागार में आगामी 17 फरवरी को पदसृजन, अन्तर्लीनीकरण एवं सेवा संपुष्टि समिति की बैठक कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में सभी स्नातकोत्तर विभाग एवं सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में वैसे सहायक प्रोफेसरों जिनका परिवीक्षा काल (प्रोबेशन पीरियड) समाप्त हो चुका है, उनके सेवा सम्पुष्टि पर विचार किया जाएगा। वैसे सहायक प्राध्यापक जिनकी नियुक्ति का एक वर्ष से अधिक हो गया, उनकी सेवा संपुष्टि पर चर्चा होगी। बैठक में समिति के सदस्य पीजी राजनीति विज्ञान के हेड प्रो कुन्दन कुमार सिंह, जगजीवन कॉलेज की प्राचार्य प्रो आभा सिंह, एमएम महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो नरेन्द्र प्रताप पालित, निदेशक उच्च शिक्षा और सदस्य सचिव वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव शाम...