सेवा संकल्प यात्रा पर भाजपाईयों ने बरसाए फूल
फतेहपुर, सितम्बर 21 -- बिंदकी, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक सेवा के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प बाइक यात्रा की शुरूआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री की कर्मभूमि से जन्मभूमि तक का सफर तय करने वाली यात्रा बिंदकी पहुंची। भाजपाईयों ने बाइक यात्रा पर पुष्प की वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया। ललौली रोड मंडी समिति के पास स्थित विधायक जयकुमार जैकी के कार्यालय के पास भाजपाईयों ने सेवा संकल्प पर बाइक यात्रा का फूलों की वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिवस एवं सार्वजनिक सेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सेवा संकल्प बाइक यात्रा प्रधानमंत्री की कर्मभूमि काशी से जन्मभूमि वडनगर गुजरात तक जाएगी। यह भी पढ़ें- संकल्प यात्रा के दौरान सेवा कार्य कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.