बुलंदशहर, सितम्बर 29 -- बड़नगर से वाराणसी तक राष्ट्र सेवा एवं जनजागरण के संदेश के साथ निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का खुर्जा और जहांगीरपुर क्षेत्र में भी स्वागत किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने पार्टी की उपलब्धियों को लेकर अपने विचार रखे। जहांगीरपुर में सेवा संकल्प यात्रा का जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने स्वागत किया। जिसके बाद यात्रा खुर्जा क्षेत्र में पहुंचीं, तो शाहपुर तोड़ पर विधायक मीनाक्षी सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन सेवा से राष्ट्र सेवा का यह संकल्प देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित की गई हैं। यह भी पढ़ें- वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा का जगह-जगह स्वागत जिनका लाभ भी सभी को मिल रहा है। वहीं पंचवटी पर राम ...