अयोध्या, अक्टूबर 4 -- रुदौली। बाडनगर गुजरात से वाराणसी तक निकाली गई 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' रविवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र पहुंची। शुजागंज क्षेत्र में स्थित पक्का तालाब पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा भेलसर के लिए रवाना हुई। शुजागंज मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया। स्वागत के बाद बाइक यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हो गई। इस दौरान रविकांत तिवारी मोनू, तेज तिवारी, किशोरी लाल भारती, मंडल अध्यक्ष माधुरी सिंह, शुभम तिवारी, शुजागंज प्रशासक आनंद गुप्ता, अरविंद वर्मा, शिवानंद, राजेश रावत, पप्पू उर्फ खालिद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ओबरा पहुंची संकल्प सेवा अभियान यात्रा का स्वागत यह भी पढ़ें- Raebareli News: बाइक रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया

हिंदी हिन्दुस्तान क...