मेरठ, सितम्बर 29 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत किठौर विधानसभा के खरखौदा मंडल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। पहला कार्यक्रम कस्बा खरखौदा के मुख्य बस स्टैंड और दूसरा ग्राम अतराड़ा के मुख्य बस स्टैंड पर हुआ। नुक्कड़ नाटक मंडली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और कार्यकाल को विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कलाकारों ने सेवा, विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के जरिए लोगों तक पहुंचाया।मुख्य अतिथि विधानसभा कार्यक्रम संयोजक प्रदीप त्यागी रहे। इस दौरान विधानसभा कार्यक्रम संयोजक अनिल चपराना, मंडल अध्यक्ष मुनेन्द्र मावी, मंडल महामंत्री पंकज त्यागी, हरीश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष चंदगीराम शर्मा, कपिल त्यागी, चकरेश त्यागी, राजेश्वर छतरी, अक्षय प्रजापति, रवि त्याग...