सेवा संकल्प पखवाड़े की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक
सहारनपुर, सितम्बर 11 -- चिलकाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प पखवाड़े की तैयारियों को लेकर सुल्तानपुर चिलकाना सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। मुख्य वक्ता बिजेंद्र चौधरी ने बताया कि जन्मदिन पर सभी बूथों पर 200 दीपक जलाकर अभियान की शुरुआत होगी। उन्होंने बच्चों की प्रतियोगिता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर वीडियो निर्माण और सेवा ज्योति कलश यात्रा के जरिए लाभार्थियों को जोड़ने समेत 12 कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, संजय नंबरदार, डॉक्टर प्रमोद, विनय कश्यप, सुमन सैनी, रामनाथ धीमान, प्रिंस इमाम, मौल्हड़ चौधरी, अंकित काम्बोज, नेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.