सीवान, सितम्बर 30 -- सीवान,कासं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत राजेंद्र उद्यान, गोपालगंज मोड़ पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा का जगह-जगह स्वागतकार्यक्रम का महत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी जनभागीदारी से जोड़ने का कार्य किया है। पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने ...