पाकुड़, सितम्बर 28 -- प्रखंड अंतर्गत राजबाड़ी स्थित एकलव्य मॉडल आदर्श आवासीय विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 27 एवं 28 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजीव भगत एवं अजय भंडारी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू उपस्थित रहीं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन चौबे, जिला कार्यसमिति सदस्य करण मुर्मू, मंडल महामंत्री उमेश साह एवं अमित कुमार, मंडल मंत्री लबाबू मिर्धा, किसान मोर्चा अध्यक्ष हृदयानंद भगत, रामजीत टुडू, जुलीन टुडू, सोयलून मरांडी, दिलीप साह सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य पत्रास टुडू, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: विकसित भारत के संकल्प पर विद्यार्थियों ने दि...