बरेली, सितम्बर 23 -- माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साह से भाग लिया। मेरे सपनों का भारत: चित्र सेवा थीम में कक्षा नौ से 12 को आवंटित चित्रकला में 14,393 विद्यार्थियों ने, 7,081 ने भाषण और 5,693 ने सामान्य ज्ञान क्विज में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं को देखने के लिए 8,812 अभिभावक भी पहुंचे। सेवा मेरा योगदान थीम के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाकर 25 मिनट श्रमदान किया। साथ ही करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जनप्रतिनिधियों, प्रधानाचार्यों और गणमान्य लोगों ने सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Sitapur News: विद्यार्थियों ने कागज पर उकेरा सपनों का भ...