सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- तिलक राम सैनी गर्ल्स डिग्री कॉलेज सौराना में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि विधायक मुकेश चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं से मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि छोटी-छोटी अच्छी पहल समाज में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।कार्यक्रम में निदेशक वंदना पुंडीर, महेंद्र चौधरी, राकेश चौधरी, समिति सदस्य प्रेरणा व मयंक मौजूद रहे। प्राचार्य प्रवीण कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.