घाटशिला, सितम्बर 7 -- घाटशिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से कार्यशाला का आयोजन एक होटल सभागार में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष संजीव सत्या तिवारी ने की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा, भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह एवं भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- Samastipur News: अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष राहुल पांडेय ने किया।...