जमुई, सितम्बर 11 -- चकाई । निज प्रतिनिधि प्रखंड के सरोन में गुरुवार को भाजपा सरोन मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष नकुल कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी द्वारा आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा तैयार करने को लेकर आपस में चर्चा की गई। बैठक का प्रारंभ पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।​ बैठक में शिरकत कर रहे भाजपा के जिला प्रवक्ता एवं सरोन मंडल प्रभारी धर्मवीर आनंद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विस्तार से पार्टी के अभियान की रूपरेखा रखी। यह भी पढ़ें- 17 से एक माह तक भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान उन्होंने कहा कि यह अभियान पार्टी की अंत्योदय की नीति और अंतिम पंक्ति के ...