बरेली, सितम्बर 9 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के निरंतर सेवाकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से नागरिकों को जोड़ने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने तीन जनपदीय नोडल अधिकारी नामित किए हैं। भोजीपुरा, बहेड़ी, मीरगंज व नवाबगंज के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बहेड़ी के प्रधानाचार्य मनोज दिवाकर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बरेली शहर व कैंट की जिम्मेदारी राजकीय हाईस्कूल सिविल लाइंस के प्रधानाचार्य डॉ. लोकेश चंद्र को दी है। वहीं आंवला, फरीदपुर व बिथरीचैनपुर के लिए प्रधानाचार्य शशिकांत माथुर नामित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: 15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अ...