सेवा संकल्प अभियान के लिए किशनुपर पहुंचे कैबिनेट मंत्री
देहरादून, सितम्बर 26 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में छात्र-छात्राओं से रुबरु हुए। छात्रों को संबोधित करते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि सेवा केवल एक शब्द नहीं, बल्कि एक संकल्प, एक जिम्मेदारी और समाज के प्रति समर्पण है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण का संकल्प, गरीब के जीवन में सुधार, किसान की आय में वृद्धि, युवाओं को अवसर और महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है। युवाओं को बेहतर भविष्य मिले इसके लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। उन्होंने स्कूली बच्चों को प्रतिभाग प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धूम सिंह नेगी, विशाल पंचोली, विमल नौटियाल, बृजेश नेगी, चंद्रकला थप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.