देहरादून, सितम्बर 11 -- देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद 25 साल के सेवाकाल पूरे होने और उनके जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर 'सेवा संकल्प अभियान' मनाया जाएगा। शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस कांफ्रेस में मीडिया के साथ कार्यक्रम का ब्योरा साझा किया। उन्होंने कहा कि 'सेवा संकल्प अभियान' के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार को केंद्र में रखते हुए प्रदेशवासियों को 'विकसित भारत 2047' के संकल्प से जोड़ा जाएगा। अभियान के 11 प्रमुख कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इसे साथ ही केंद्र एवं र...