बलरामपुर, सितम्बर 20 -- बलरामपुर संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को जिले में व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने अभियान की रूपरेखा जारी की। उन्होंने बताया कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 124 कार्यक्रम होंगे, जबकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 31-31 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने बताया कि अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों को विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए आमजन तक पहुंचाया जाएगा। गांवों, विद्यालयों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए ...