मथुरा, सितम्बर 25 -- बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को विकास खंड चौमुहां के सभागार में आंगन मिलन सेवा, हेल्दी बेबी प्रतियोगिता एवं पोषण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह संयोजक चौधरी विक्रम सिंह एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी विक्रम सिंह और डॉ. राजवीर सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन हेल्दी बेबी प्रतियोगिता कराई गई। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चो ने लगाई कला प्रदर्शनी तय मानकों पर पूरी तरह स्वस्थ पाए गए बच्चों को हे...