गंगापार, सितम्बर 23 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ''सेवा संकल्प अभियान'' की श्रृंखला में बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री पॉलिटेक्निक कॉलेज, मांडा में एक विशेष स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में वन विभाग से पधारे वन दरोगा आदर्श त्रिपाठी की टीम, जिसमें वनरक्षक संजय कुमार, वनकर्मी बैजनाथ पाल, छब्बू लाल और दशरथ मौर्य शामिल थे। सभी वनकर्मियों ने संस्थान के स्टाफ सदस्यों और छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। स्वच्छता अभियान के दौरान संस्थान के टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ ने कॉलेज परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों की सफाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...