इटावा औरैया, सितम्बर 23 -- बकेवर। पशुपालन विभाग की ओर से चलाए जा रहे सेवा-संकल्प अभियान के तहत महेवा विकासखंड के ग्राम सुनवर्षा में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. विनय कुमार मिश्रा ने पशुओं में होने वाली लम्पी बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने समय से टीकाकरण कराने और पशुओं की नियमित देखभाल करने की सलाह दी। साथ ही पशुपालकों को विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में पशुधन प्रसार अधिकारी अनिलवीर सिंह चौहान ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में मुखिया त्रिपाठी, गोविंद त्रिपाठी, संत कुमार त्रिपाठी, रामजी पाल, सुरेश चंद्र, रामबहादुर प्रजापति, राम नारायण प्रजापति, शिवदीप त्रिपाठी, मोतीलाल राठौर, राजेश त्रिपाठी, राजकुमार त्रिपाठी, भुवनेश त्रिपाठी रहे। यह भी पढ़ें- लम्पी से बचाव को गोवंश...