जौनपुर, सितम्बर 12 -- जौनपुर, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें अभियान के तहत होने वाले 13 प्रमुख कार्यक्रमों की विभागवार तैयारियों और रूपरेखा की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने और उन्हें विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान के तहत होंगी 10 प्रमुख गतिविधियांकार्यक्रमों की रूपरेखा 17 सितंबर को सेवा दिवस पर अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा जयंती पर टूल किट वितरण और प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन होगा। 17 सितंबर से सात अक्तूबर तक विद्यालयों और उच्च शिक्षण ...