सासाराम, अक्टूबर 2 -- सासाराम, नगर संवाददाता। भाजपा सेवा संकल्प अभियान की क्षेत्रीय बैठक शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर जिले से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं और टीमों के अथक प्रयास की सराहना की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने की, जबकि मंच का संचालन जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी टीमों ने पूरी मेहनत और लगन से काम किया। उन्होंने औरंगाबाद और कैमूर जिले से बैठक में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया। बैठक में पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, जवाहर प्रसाद, राजेश्वर राज, वर्तमान मोहनिया विधा...