चम्पावत, सितम्बर 27 -- चम्पावत। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उद्यान विभाग ने जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच बनाकर औद्यानिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभियान के तहत आयोजित विशेष कृषक कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न गांवों के कुल 127 कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त सब्जी बीज निःशुल्क वितरित किए गए। इस दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने किसानों को आधुनिक औद्यानिकी तकनीक अपनाने तथा आय वृद्धि के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अभियान के अंतर्गत विकासखंड बाराकोट की ग्राम पंचायत नौमाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 33 किसानों को तथा न्याय पंचायत वल्सो की ग्राम पंचायत चामी में 20 किसानों को सब्जी बीज किट प्रदान की गई। इसी कड़ी में पोखरी, कमलेख तथा मारागांव में आयोजित पृथक कार्यक्रमों में...