बिहारशरीफ, मई 27 -- सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए चाय, शरबत और ठंडा पानी फोटो सेवा शिविर : राजगर बस स्टैंड के पास बुधवार को सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को शरबत, ठंडा पानी और चाय उपलब्ध कराते टूना बाबा । राजगीर, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- राजगीर मलमास मेला : प्रथम शाही स्नान : उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकीसेवा शिविर की शुरुआत मलमास मेले में लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। कई लोग सामाजिक सेवा के माध्यम से मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। बुधवार को पर्यटक नगरी के बस स्टैंड के समीप सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क शरबत, चाय और ठंडा पानी का स्टॉल लगाया गया। इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।सेवा शिविर का संचालन भीषण गर्मी के बीच इस सेवा शिविर में सुबह से देर शाम तक हजारों की सं...