सेवा शिविर में एक माह कांवरियों की सेवा कर घर लौटे सेवादार
औरंगाबाद, अगस्त 27 -- पूरे सावन माह में लाखों कांवरियों और शिवभक्तों की निःस्वार्थ सेवा करने के बाद नीलकंठ महादेव सेवा समिति, औरंगाबाद के सेवादार अब अपने घर लौट गए हैं। सावन के दौरान समिति द्वारा लगाए गए निःशुल्क सेवा शिविर में दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा की गई। सेवा कार्य पूरा होने के बाद सेवादारों की टीम ने संतोष और भावुकता के साथ शिविर का समापन किया। सावन के पूरे महीने शिविर में सेवादार दिन-रात सक्रिय रहे। कांवरियों की बढ़ती भीड़ के बीच समिति के सदस्यों ने उनकी जरूरतों का विशेष ध्यान रखा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सेवादार लगातार तत्पर रहे। कई सेवादारों ने एक महीने तक अपने घर-परिवार और निजी कार्यों से दूर रहकर सेवा को प्राथमिकता दी। समिति के संस्थापक लखन प्रसाद और नीरज कुमार उर्फ लप्पू गुप्ता ने बताया कि कांवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.