मुंगेर, अप्रैल 25 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को प्रखंड के गंगटा पंचायत भवन में आत्म रोजगारी महिला समिति सेवा मुंगेर की ओर से सेवा शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि मुखिया निर्मला देवी ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। शक्ति केंद्र के संचालन के लिए मुखिया निर्मला देवी की ओर से क्षेत्र की जनता की समस्या के सामाधान के लिए पंचायत भवन में स्थान उपलब्ध कराया गया है। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र की कामगार महिलाओं के क्षमता वर्धन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। सेवा शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, सरकार के साथ समन्वय स्थापित करने, उनकी मूलभूत आवश्यकताओं पर कार्य करने तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये निरंतर प्रयास किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- जनता की समस्या के सा...