बागपत, फरवरी 23 -- चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर गांव के सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कालेज में सोमवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं नें विद्यालय में साफ-सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी डा. सतेन्द्र कुमार नें कहा कि जीवन में साफ-सफाई का बहुत महत्व है। इसलिए अपने आस-पास गंदगी एकत्र न होने दें। द्वितीय सत्र में स्वच्छता एक वरदान विषय पर गोष्ठी हुई। शिविर में कमलकांत कौशिक, अतुलदेव शर्मा, कुलदीप सिंह, संतोष देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...