बुलंदशहर, मार्च 22 -- नवरात्रों में सेवा भारती के तत्वाधान में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामूहिक रूप से 251 कन्याओं को जिमाकर पूजा की। नवरात्रों में सेवा भारती के तत्वाधान में श्री कान्ति प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में नगर के विभिन्न मुहल्लो 251 कन्याओँ को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में आयोजकों ने कन्याओँ को नौ देवी के स्वरूप धारण कराया। मौजूद लोगों ने कन्याओँ को देवी स्वरूप मानकर विधि विधान से पूजन कर उन्हें जिमाया। जिसके उपरांत सभी कन्याओं के माथे पर रोली का तिलक, चुनरी उड़ाकर, दक्षिणा व उपहार देकर विदा किया। यह आयोजन सेवा भारती द्वारा विगत कई वर्ष से बिना किसी भेदभाव के सभी समाज की कन्याओं को कार्यक्रम में शामिल किया जाता है। जिसका उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियां व भेदभाव को मिटाना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनीता गु...