रांची, दिसम्बर 14 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सेवा भारती गुड़ीडीह द्वारा रविवार को क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। प्रखंड के डूमरटोली में 50, बेंती में 50 कंबल, लेप्सर में 50 वृद्ध महिला-पुरुषों को कंबल दिया गया। सेवा भारती के माध्यम से प्रतिवर्ष सुदूर ग्रामीण अंचलों में रहनेवाले लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है। कंबल वितरण कार्यक्रम में सेवा भारती, जोन्हा संच की निरीक्षिका जयमाला देवी, सेवा भारती विद्यालय की प्राचार्या पूजा कुमारी और राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...