हल्द्वानी, मार्च 2 -- हल्द्वानी, संवाददाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती की ओर सोमवार को होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मां सरस्वती बाल संस्कार केंद्र, डॉ. भीमराव आंबेडकर बाल संस्कार केंद्र राजपुरा, जिया रानी बाल संस्कार केंद्र हिम्मतपुर ब्लॉक, गौरा देवी बाल संस्कार केंद्र डहरिया, अहिल्याबाई बाल संस्कार केंद्र जीतपुर नेगी आदि केंद्रों में गणेश वंदना के साथ होली एवं सेवा गीत गाकर पर्व मनाया गया। बच्चों को अबीर गुलाल, गुब्बारे, फल, गुजिया आदि वितरित किए गए। जिला अध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी, केंद्र पालक विशंभर कांडपाल, मंत्री सुदर्शन राणा, नगर सेवा प्रमुख गिरीश, गौरव गुप्ता, हेम अवस्थी, उमेश मेहता, कुंदन रावत, शिक्षिका ज्योति बिष्ट, रिया आर्य, रुद्राक्षी रंधावा, हेमा आर्य, मोनिका आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...