वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी, विसं.। राष्ट्रीय सेवा भारती का दो दिनी अखिल भारतीय स्वावलंबन प्रशिक्षण वर्ग संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल कोईराजपुर में सम्पन्न हुआ। इसमें 182 प्रतिभागी उपस्थित रहे। इसमें 103 महिलाएं रहीं। दूसरे दिन वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा देश में रोजगार की सम्भावनाएं तथा स्वावलंबन के साथ संस्कार और समाज में समरसता का निर्माण, राष्ट्र प्रथम भावना का जागरण आदि विषयों के साथ सेवाभाव के जागरण का कार्य करती है। सत्र का उद्घाटन अखिल भारतीय सेवा प्रमुख पराग अभ्यंकर तथा समापन अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख सैंथिल कुमार ने किया। आठ सत्रों में सेवा का उद्देश्य, स्वावलंबन की संकल्पना एवं सम्भावनाएं, वैभव श्री स्वयं सहायता समूह, सोशल मीडिया, मार्केटिंग, सफलता की कहानी आदि विषयों पर चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...