लखनऊ, सितम्बर 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उप्र कौशल विकास मिशन ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज पोर्टल का शुभारंभ किया है। पोर्टल पर युवा, विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स, प्रोफेशनल्स और आम नागरिकों को अपने नए आइडिया, प्रोजेक्ट और मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। जिसकी मदद से नवाचार को बढ़ावा देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार को इसका शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उप्र कौशल विकास मिशन के पवेलियन का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पवेलियन में दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण 16 विभिन्न कौशलों का लाइव प्रदर्शन है। यह भी पढ़ें- सेवा फर्स्ट...