विकासनगर, जुलाई 13 -- अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा प्रकल्प संस्थान की ओर से दो दिवसीय नगरीय कार्यकर्ता वर्ग का आयोजन विकासनगर में किया गया। जिसमें संगठनात्मक सुदृढ़ता, नगरीय सेवा कार्यों की दिशा एवं कार्य विस्तार के साथ ही वर्ष भर में संचालित किए जाने वाले सेवा कार्यों की रूपरेखा और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ता वर्ग को संबोधित करते हुए सेवा प्रकल्प संस्थान के क्षेत्र संगठन मंत्री डालचंद ने कहा कि सारे विश्व में सेवा प्रकल्प जारी हैं, लेकिन भारत के सेवा प्रकल्पों को अध्यात्म का अधिष्ठान है, इसलिए उनका अलग महत्व है। सेवा प्रकल्प चलाने वाली संस्थाओं में विश्वास बना है कि वे समाज को कुछ दे सकती हैं। आध्यात्मिक संस्कारों के कारण अहंकार कम होकर सामाजिक भावना को बड़ा स्थान मिलता है। सेवा करन...