धनबाद, अगस्त 17 -- असम में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सेवा पात्र फाउंडेशन, कार्यान्वयन सहयोगी भारत बेनिविटा फाउंडेशन के साथ राहत अभियान चला रहा है। फाउंडेशन की ओर से प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन पैकेट और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ उनके आवास पुनर्निर्माण में भी सहयोग दिया जा रहा है। फाउंडेशन के निदेशक रवि शंकर ने कहा कि सेवा पात्र फाउंडेशन बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है और उनकी हरसंभव सहायता करने का पूरा प्रयास कर रहा है। बताया कि सेवा पात्र फाउंडेशन लंबे समय से जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न सामाजिक कार्य करता आ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...