धनबाद, जनवरी 23 -- धनबाद। सेवा पात्र फाउंडेशन की ओर से वंचित विद्यार्थियों के लिए कॅरियर काउंसिलिंग करायी गई। यह आयोजन धैया स्थित ध्रुव सिंह कॉलोनी में फाउंडेशन के कार्यालय में किया गया। सेमिनार में आईआईटी आईएसएम धनबाद के पूर्व छात्रों ने मार्गदर्शन प्रदान किया। इसमें विद्यार्थियों को कॅरियर चयन, सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और समय का सही उपयोग कर समाज व देश के लिए बेहतर योगदान देने संबंधी जानकारी दी गई। मौके पर फाउंडेशन के निदेशक रविशंकर ने कहा कि कई वंचित विद्यार्थी प्रतिभाशाली होने के बावजूद सही मार्गदर्शन के अभाव में असफल रह जाते हैं। संस्था का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को सही दिशा और अवसर उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...